World Cup Mein Sabse Jyada Chhakke Kisne Lagaye: वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाये
World Cup Mein Sabse Jyada Chhakke Kisne Lagaye: वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम को खिताब से वंचित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल छठी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। वो बात और है कि बाद में उनके खिलाड़ियों को ट्रॉफी के ऊपर पाँव रखकर बैठे हुए देखा गया।
इस वर्ल्ड कप में हिटिंग काफी शानदार देखने को मिली। बल्लेबाज हावी रहे और गेंदबाजों के लिए मामला मुश्किल रहा। भारतीय टीम रनर अप रही लेकिन बेहतरीन खेल दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टीम इंडिया लगातार दस मैचों में जीत के बाद फाइनल में पराजित हुई।

एक चर्चा यह भी रही है कि छक्कों के मामले में इस वर्ल्ड कप का मास्टर कौन रहा है। किस बल्लेबाज ने अन्य सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा छक्के उड़ाए। टॉप पांच बल्लेबाजों के बारे में जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है।
वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी भूमिका के अनुसार बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़े। वह 11 मैचों में 31 छक्के लगाने में सफल रहे। अन्य बल्लेबाज उनके करीब भी नहीं हैं। रोहित शर्मा ने कुल 597 रन भी बनाये।
डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर वॉर्नर के लिए भी यह वर्ल्ड कप बेहतरीन रहा। वह 11 मैचों में 535 रन बनाने में सफल रहे हैं। इसके अलावा छक्कों के मामले में वह टॉप खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर हैं। वॉर्नर के बल्ले से कुल 24 छक्के आए, हालांकि रोहित काफी आगे हैं।
श्रेयस अय्यर: तीसरे नम्बर पर एक बार फिर से भारत से ही एक खिलाड़ी का नाम है। श्रेयस अय्यर के बले से भी रन आए आयर छक्के भी देखने को मिले। अय्यर ने कुल 11 मैचों में 535 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 24 छक्के देखने को मिले।
डैरिल मिचेल: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने कुल 10 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 552 रन अपने नाम किये। वह 22 छक्के जड़कर इस लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे।
ग्लेन मैक्सवेल: ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के ज्यादातर छक्के अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरे शतक के दौरान आ गए थे। मैक्सवेल ने 9 मैचों में 400 रन बनाये। वह 22 छक्के लगाने में सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications