World Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच है- New Zealand vs Netherlands

World Cup 2023, New Zealand vs Netherlands: आईसीसी विश्वकप में आज छठा मैच न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। आज के मुकाबले में जीत दर्ज करके न्यूजीलैंड अपने विश्वकप के सफर को आगे बढ़ाना चाहेगी। अपने पहले मैच में जिस तरह से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया था उसके बाद टीम के हौसले काफी बुलंद होंगे।

अहम बात है कि न्यूजीलैंड ने जिस टीम से इंग्लैंड को हराया था उसमे केन विलियम्सन, टिम साउदी, लौकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी मौजूद नहीं थे, इसके बावजूद टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। मैच में न्यूजीलैंड ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।

new zealand

वहीं नीदरलैंड की बात करें तो उसे अपने पहले मैच में 91 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नीदरलैंड की टीम ने कई ऐसे मौके बनाए जब पाकिस्तान दबाव में नजर आया। नीदरलैंड ने मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की।

पिच रिपोर्ट
आज दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर को 2 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के मैच पिच की बात करें तो यह फ्लैट पिच है और यहां रन बनाना आसान होगा। इस पिच पर गेंदबाजी को भी कुछ मदद मिलती है, खासकर स्पिन गेंबाजों को।

न्यूजीलैंड की संभावित 11

डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, डीजे मिशेल, एमएस चैपमैन, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, मैट हेनरी

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग 11
एमपी ओ'डोड, डब्ल्यू बर्रेसी, बीएफडब्ल्यू डी लीड, कॉलिन एकरमैन, विक्रमजीत सिंह, आरई वैन डेर मेर्वे, एस एडवर्ड्स (कप्तान), एटी निदामानुरु, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त और पीए वैन मीकेरेन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+