Kal ka match kaun jita: वर्ल्ड कप में कल का मैच कौन जीता, श्रीलंका vs यूएई, आयरलैंड vs ओमान
Kal ka match kaun jita: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर में आज दो मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट का कुल तीसरा मैच श्रीलंका और यूएई के बीच हुआ। इसमें श्रीलंकाई टीम ने 175 रनों की बड़ी जीत अर्जित की। इसके बाद ओमान और आयरलैंड के बीच मुकाबले में ओमान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
आज खेले गए दोनों ही मैच जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेले गए। पहले मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया और यहीं गलती हो गई। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने यूएई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली।

श्रीलंका के ओपनर करुणारत्ने और निसंका ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। इस बीच करुणारत्ने 52 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से निसंका और कुसल मेंडिस ने पारी आगे बढ़ाई। निसंका 57 रन बनाकर चलते बने। मेंडिस ने समरविक्रमा के साथ शतकीय भागीदारी की।
मेंडिस 78 और समरविक्रमा 73 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद असलंका ने तूफानी तेवर दिखाते हुए 23 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए, हसारंगा ने 12 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए और श्रीलंका ने 6 विकेट पर 355 रन का स्कोर हासिल कर लिया। यूएई के लिए अली नासिर के खाते में सबसे ज्यादा 2 विकेट आये।
जवाबी पारी में खेलते हुए यूएई की टीम 39 ओवर में 180 पर आउट हो गई। उनके लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मुहम्मद वसीम और वृत्य अरविन्द रहे। दोनों ने 39-39 रन बनाये। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। हसारंगा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 6 विकेट झटके।
दूसरे मैच में ओमान के खिलाफ आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 281 रनों का स्कोर हासिल किया। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज डोकरेल थे, उनके बल्ले से नाबाद 91 रन देखने को मिले। हैरी टेक्टर ने भी 52 रनों की पारी खेली। ओमान के लिए बिलाल खान और फयाज़ बट ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए ओमान ने ग्यारह गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 285 रन बनाकर मैच जीत लिया। कश्यप प्रजापति ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जीशान मकसूद और आकिब इलियास ने क्रमशः 59 और 52 रन बनाये। मोहम्मद नदीम 46 रन बनाकर नाबाद रहे।












Click it and Unblock the Notifications