MI vs RCB: 'वर्ल्ड कप खेलना है शाबाश,' कार्तिक की तूफानी बैटिंग पर रोहित की छेड़खानी, माइक रिकॉर्डिंग वायरल
Rohit Sharma on Dinesh Karthik: आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के दौरान दो खिलाड़ियों ने दिल जीतने वाला काम कर दिया। पहला नाम जसप्रीत बुमराह का आता है और फिर दिनेश कार्तिक ने धांसू बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बेहतरीन फिनिश कर दिया।
कार्तिक ने महज 21 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। अंतिम समय में कार्तिक के साथ क्रीज पर पुछल्ला क्रम था लेकिन उन्होंने एक छोर से ही तबाही मचा दी। कार्तिक ने थर्डमैन पर एक ही जगह चार चौके जमाए और आकाश मधवाल की गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया।

जून में टी20 वर्ल्ड कप होना है और 38 साल के दिनेश कार्तिक ने एक तरह से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचने का कार्य किया है। बुमराह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखकर फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा ने भी मनोरंजन करने में कमी नहीं छोड़ी।
रोहित शर्मा ने कार्तिक को कहा कि शाबाश, वर्ल्ड कप खेलना है। रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में भी कार्तिक भारतीय टीम में शामिल थे। उस समय वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था।
दिनेश कार्तिक ने अपनी पारी में 23 गेंदों का सामना करते हुए 53 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के देखने को मिले। कार्तिक के अलावा फाफ डू प्लेसी और रजत पाटीदार के तरफ से भी अच्छी बल्लेबाजी हुई। दोनों ने अर्धशतक जमाए, आरसीबी का स्कोर 8 विकेट पर 196 रन तक पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications