IND vs PAK: गिल या किशन पाकिस्तान के खिलाफ कौन बरसाएगा रन! रोहित किसे देंगे मौका

World Cup IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली 14 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में भारत के सबसे अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं। भारतीय टीम में शुभमन गिल की एंट्री हो सकती है। डेंगू होने के कारण शुभमन गिल शुरुआती दो मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

पहले दो मैच से थे बाहर: शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल वापस एक्शन में नजर आ सकते हैं। ईशान किशन ने पहले मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। वर्ल्ड कप में मिले इस मौके का वह फायदा नहीं उठा सके थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

Shubman Gill vs Ishan Kishan 1

ईशान किशन हो सकते हैं बाहर: ईशान किशन ने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन यह पारी भी उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। ऐसे में ईशान किशन को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से टीम से बाहर रखा जा सकता है। अहमदाबाद आने के बाद गिल ने नेट पर 1 घंटे तक बैटिंग प्रैक्टिस की।
गिल ने बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए अपनी फिटनेस का सबूत दे दिया है। उन्होंने बैटिंग करके दिखा दिया है कि वह मैच खेलने के लिए पूरी तरीके से फिट हैं।

रोहित के फैसले पर नजर: ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। गिल अगर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम का हिस्सा होते हैं तो इससे भारतीय टीम को बड़ा फायदा हो सकता है। शुभमन का रिकॉर्ड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार रहा है। वह पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बना सकते हैं। गिल की पारी भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है। गिल पिछले कुछ समय से वनडे मुकाबले में लगातार भारत के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+