World Cup 2023: क्या विश्वकप के बाद संन्यास लेंगे भारत के ये दो स्टार खिलाड़ी? BCCI के Tweets से मची सनसनी!

World Cup 2023: क्रिकेट लवर्स को 5 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इस दिन से विश्वकप 2023 का आगाज होने जा रहा है। भारत में होने जा रहे क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पूरा देश काफी उत्साहित है।

World Cup 2023

हर भारतीय की यही दुआ है कि टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा इस बार 12 साल का सूखा समाप्त करे और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वाला करिश्मा दोहराए लेकिन इसी बीच बीसीसीआई के एक ट्वीट ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

बीसीसीआई के ट्वीट ने मचाई सनसनी!

दरअसल बीसीसीआई ने रविवार को एक ट्वीट किया जिसमें उसने विराट कोहली और आर अश्विन को पहले साल 2011 की जर्सी में और उसके बाद दोनों को वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की जर्सी में दिखाया है। बीसीसीआई ने कैप्शन लिखा- Batch of 2011 ➡️ Batch of 2023, Virat Kohli 🤝 R Ashwin. 𝗠𝗶𝘀𝘀𝗶𝗼𝗻 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗖𝘂𝗽 𝗕𝗲𝗴𝗶𝗻𝘀 🏟️

सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी

हालांकि इस शानदार पोस्ट को लाइक तो काफी मिले लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चाएं छिड़ गईं कि शायद इस विश्वकप के बाद से विराट कोहली और आर अश्विन दोनों क्रिकेट से संन्यास ले लें। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोग जहां दोनों को विश्वकप टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दोनों के संन्यास को लेकर काफी चिंतित भी हैं।

कोहली के लिए परेशान हुए फैंस

बहुत सारे लोगों ने कोहली के लिए लिखा है कि वो उन्हें निरंतर खेलते हुए देखना चाहते हैं और उनकी दिली इच्छा है कि कोहली क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के सौ शतक के रिकॉर्ड को तोड़ें।

2011 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे कोहली-अश्विन

आपको बता दें कि विराट कोहली और आर अश्विन ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2011 वर्ल्ड कप के बाद 2023 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट के गलियारों में चर्चा है कि विश्वकप के खत्म होते ही टीम इंडिया के कई दिग्गज और वरिष्ठ खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। जिसमें कोहली, रोहित शर्मा और अश्विन का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।

अगले महीने की पांच तारीख को 35 साल के होंगे किंग कोहली

मालूम हो कि इसके पीछे इनकी बढ़ती उम्र है, जहां कोहली अगले महीने की पांच तारीख को 35 साल पूरे करेंगे वहीं दूसरी ओर अश्विन ने 17 सितंबर को ही 37 साल पूरे किए हैं। तो वहीं रोहित शर्मा भी 36 साल को हो चुके हैं इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम के ये तीनों खिलाड़ी वर्ल्डकप के बाद क्रिकेट को बॉय-बॉय कर सकते हैं।

खिलाड़ियों की ओर से कुछ नहीं कहा गया

हालांकि इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक इस बारे में ना तो कोई बयान दिया है और ना ही उन्होंने इस बारे में कभी कोई भी हिंट दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर तीनों को लेकर लगातार चर्चा जारी है।

19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा विश्वकप का फाइनल

गौरतलब है कि आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे मुकाबले का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मैं और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा तो वहीं फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में मोदी स्टेडियम में होगा।

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+