IND vs SL: वीरेंदर सहवाग ने किया जबरदस्त मज़ाक, वानखेड़े की पिच के लिए कही ये बात

IND vs SL: भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजों को नाकों चने चबाए। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 55 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। टीम इंडिया ने 302 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह हासिल कर ली।

वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की गेंदबाजी देखकर वीरेंदर सहवाग ने मजाक करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। सहवाग ने वानखेड़े की तुलना ऑस्ट्रेलिया के एक ऐसे स्टेडियम से कर दी जहां की पिच से उछाल और गति मिलती है। फैन्स को भी इस बात से मज़ा आया।

virender sehwag and shami

सहवाग ने एक्स पर लिखा कि वानखेड़े को वाका बना रखा है। गौरतलब है कि वाका ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्टेडियम का नाम है। वहां इस तरह तेज गेंदबाजों को खासी मदद मिलती है। वानखेड़े स्टेडियम में पिच से टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को मदद मिली और श्रीलंकाई बल्लेबाज आउट होते चले गए।

बुमराह ने पहली ही गेंद पर श्रीलंका के ओपनर निसंका को आउट कर दिया। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। सिराज ने तीन विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। बाद में मोहम्मद शमी ने आकर नियमित अन्तराल पर विकेट झटके। शमी ने 5 विकेट झटके। इसके बाद श्रीलंका की पूरी टीम 55 रनों पर ऑल आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+