World Cup 2023: 'ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है', भारतीय खिलाड़ी ने कही दिल की बात
World Cup 2023 Ravichandran Ashwin: भारतीय ऑफ स्पिनर गेंदबाज आर अश्विन को टीम में शामिल किया गया है। वनडे वर्ल्डकप 2023 में आर अश्विन भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलने दिखाई देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच से पहले आर अश्विन ने एक इंटरव्यू में कई बातों का जिक्र किया। भारतीय पिचों पर स्पिनर की भूमिका अहम होती है ऐसे में ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
अक्षर की जगह मिला मौका: अश्विन पहले भारतीय टीम के प्लान में नहीं थे। लेकिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद अश्विन को वर्ल्ड कप की टीम में शामिल कर लिया गया। भारतीय पिचों पर अश्विन भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। भारतीय टीम में कुलदीप यादव के रूप में पहले ही एक चाइनामैन गेंदबाज है ऐसे में अश्विन और कुलदीप की जोड़ी विरोधी टीमों के खिलाफ अपना दमखम दिखाना चाहेंगे।

लंबे समय बाद वापसी: अश्विन ने लंबे समय बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले में अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में अश्विन ने तीन विकेट चटका कर अपनी अहमियत साबित भी की थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप के कितने मुकाबलों की प्लेइंग इलेवन में अश्विन अपनी जगह बनाने में सफल हो पाते हैं।
वर्ल्ड कप में चयन की नहीं थी उम्मीद: आर अश्विन ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं वर्ल्ड कप में चयन होने के बारे में नहीं सोच रहा था। मैं पिछले चार-पांच सालों से बस खेल का आनंद लेना रहा हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य मैच को एन्जॉय करना रहा है। मैं इस टूर्नामेंट में फिर से ऐसा करना चाहूंगा। इस टूर्नामेंट में अधिकतर खिलाड़ियों पर दबाव सबसे ज्यादा होता है।
भारत के लिए हो सकता है आखिरी वर्ल्ड कप: अश्विन ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं, यह भारत के लिए मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। मेरे लिए टूर्नामेंट का आनंद लेना अधिक महत्वपूर्ण है। अश्विन ने कहा कि वो भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications