World Cup: अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की हार पक्की? धोनी से मिला राशिद खान को जीत का मंत्र

Rashid Khan meets MS Dhoni: अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन कर धमाका किया था। इंग्लैंड को हराते हुए अफगानिस्तान ने एक बड़ा उलटफेर कर दिया था। राशिद खान की इस जीत में एक अहम भूमिका देखने को मिली थी। अब पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान को खेलना है।

चेन्नई में पाक के खिलाफ अफगानिस्तान का मैच है और इससे पहले राशिद खान ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। यह मुलाक़ात भी किसी योजना का हिस्सा नज़र आती है। धोनी ने चेन्नई में आईपीएल के दौरान काफी क्रिकेट खेला है और वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा भी हैं।

dhoni and rashid

राशिद खान इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि धोनी से उनको कुछ ख़ास टिप्स मिलेंगे। चेन्नई की पिच और मैदान को धोनी से बेहतर भला कौन जान सकता है। राशिद खान ने उनसे मुलाक़ात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर भी डाली और लिखा कि आपसे मिलकर ख़ुशी होती है माही भाई।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम को अहमदाबाद में भारतीय टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब टीम ऑस्ट्रेलिया ने भी पाक को हराया है। शुक्रवार को हुए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 62 रनों के अंतर से पराजित कर दिया।

अफगानिस्तान के पास मोहम्मद नबी और राशिद खान जैसे स्पिनर हैं। अगर ये दोनों चल जाते हैं, तो पाकिस्तान की स्थिति खराब होने की पूरी संभावना है। राशिद खान और नबी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और चेन्नई की पिच भी गेंदबाजों के लिए मददगार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+