World Cup 2023: 'पाकिस्तानी खिलाड़ियों को 5 महीने से नहीं मिली है सैलरी', दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा
World Cup 2023, Rashid Latif: वर्ल्ड कप में लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब अपने सभी मुकाबले को बड़े अंतर से जीतना होगा। इसके साथ ही पाकिस्तान को दूसरे टीमों के प्रदर्शन और रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा। पाकिस्तान की टीम निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पिछले चार मैचों को गंवा दिया है।
क्या पांच महीने से नहीं मिली है सैलरी: पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स खुश नहीं है। इसके अलावा पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी और पीसीबी के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही है। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने मीडिया के सामने ऐसा दावा किया है जिसे सुन हर कोई हैरान है। राशिद लतीफ ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पिछले 5 महीने से कोई सैलरी नहीं मिली है। वह बिना पैसों के ही काम कर रहे हैं।

पीसीबी ने कही ये बात: राशिद लतीफ के बयान के बाद से पीसीबी को सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, पीसीबी के एक अधिकारी ने इन खबरों को गलत बताया है। पीसीबी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी कर ऐसी कोई भी चीज होने से मना कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया सूत्र की हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि खिलाड़ी को 15 दिनों से बोर्ड से समर्थन की कमी रही है जिस कारण प्लेयर निराश हैं।
राशिद लतीफ ने लगाया बड़ा आरोप: मीडिया से बात करते हुए राशि लतीफ ने दावा किया था कि बाबर आजम ने पिछले दो दिनों से अध्यक्ष जका अशरफ को पीसीबी अधिकारियों द्वारा संदेश भेजे थे। लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की बात करें तो वह पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप का आगाज नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ किया था।
लगातार चर मैचों में मिली हार: वहीं श्रीलंका के खिलाफ टीम ने रिकॉर्ड चेस कर पाकिस्तान ने लगातार दो मैचों में दो जीत हासिल की थी। लेकिन इसके बाद भारत के खिलाफ अहमदाबाद में हार झेलने के बाद पाकिस्तान की गाड़ी जीत की पटरी से उतर गई। पाकिस्तान को उसके बाद लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल की राह लगभग मुश्किल से हो गई है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की फैसलों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications