'माफी काबिल नहीं ये तौहीन...,' मिचेल मार्श ने ट्रॉफी का किया अपमान, लोगों को आई कपिल देव की याद
Mitchell Marsh put his foot on trophy: वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने ट्रॉफी के ऊपर पैर रखा हुआ है। तस्वीर सामने आते ही लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स मिशेल से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। इस बीच लोग कपिल देव की फोटो भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें दिग्गज क्रिकेटर ने अपने सिर पर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पकड़ी हुई है।
अब लोगों का कहना है कि अगर यहीं इंडिया होता तो ट्रॉफी की इज्जत करता। लोगों का कहना है हमारा वो देश है जहां कण-कण को पूजा जाता है-अगर गलती से किसी को हमारा पैर लग जाता है तो माफ़ी माँगते हैं, उसे आदरपूर्वक छू कर माथे से लगाते हैं। यहाँ न करनी में फ़र्क़ है न कथनी में... यहाँ तो ग्रंथों में भी यही लिखा है।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि ऐसा नहीं करना चाहिए था आपको मिशेल मार्श. क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी की ये तौहीन माफी काबिल नहीं है. हमारे देश में क्रिकेट की पूजा की जाती है.. खिलाड़ियों को भगवान का दर्जा दिया है हमने.. यूजर ने ट्विटर पर कपिल देव की भी तस्वीर शेयर की और उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के कप्तान से की।

कई लोगों ने इस ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए कहा कि इस तरह से विरोधी को नीचा दिखा रहे हैं। इसी को सामंतवाद कहते हैं। लोगों ने कमेंट सेक्शन में इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत बताया। एक यूजर ने कहा कि इस तरह से संस्कृति और सभ्यता को थोपना क्या सही है? इस तरह के रिएक्शन एकदम गलत हैं और कोई भी इसे स्वीकार नहीं करना चाहेगा।












Click it and Unblock the Notifications