World Cup Points Table: दक्षिण अफ्रीका की जीत से पॉइंट्स टेबल में बदलाव, भारतीय टीम को बड़ा नुकसान

World Cup 2023 Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत के बाद अंक तालिका में भी तेजी से बदलाव आ गया। टॉप वाली टीम नम्बर दो पर और नम्बर दो वाली दक्षिण अफ्रीका टॉप पर आ गई। टीम इंडिया के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट काफी ज्यादा बेहतर है।

टीम इंडिया ने छह में से सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए 12 अंकों के साथ टॉप स्थान हासिल किया था लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका ने छठी जीत दर्ज कर 12 अंकों के साथ टॉप स्थान पर कब्जा जमा लिया। भारतीय टीम नम्बर दो पर है लेकिन एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया।

south africa vs new zealand

तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 मैचों में चार जीत के साथ 8 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। नम्बर चार पर न्यूजीलैंड आ गई है। 7 मैच खेलकर 4 जीत के साथ कीवी टीम नम्बर चार पर मौजूद है। पांचवें स्थान पर पाकिस्तान है। पाक टीम ने 7 में से 3 मैच जीते हैं।

अफगानिस्तान का छठा स्थान है। सातवें स्थान पर श्रीलंका और आठवें स्थान पर नीदरलैंड्स है। नौवें नम्बर पर इंग्लैंड की टीम है। अंतिम पायदान पर बांग्लादेश है। बांग्लादेश सेमीफाइनल की दावेदारी से बाहर हो गई है। बाकी टीमों के पास मौका है। टीम इंडिया का मैच श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को है, वहां जीत दर्ज कर फिर से टॉप पर आने का मौका रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+