IND vs PAK: अपने ही खिलाड़ियों पर फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा, कहा- भारत तो हमसे....
world cup 2023, India vs Pakistan: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम भारत के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना सके। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे थे। भारत के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाज़ पूरी तरह से फ्लॉप साबित रहे। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ने का काम किया।
191 रनों पर सिमटी टीम: पाकिस्तान की टीम 191 रनों पर ऑल आउट हो गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान ने शुरुआत अच्छी की थी। पाकिस्तान की टीम ने पहले विकेट के लिए अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय तेज गेंदबाजों का सामना संभलकर किया। एक समय पर पाकिस्तान की टीम दो विकेट खोकर 155 रन पर थी। लेकिन 191 रन पर आते-आते पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

पाकिस्तान के पास बल्लेबाज नहीं: 155 पर टीम का तीसरा विकेट गिरा और 1991 पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बेहद नाराज नजर आए। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जमकर फटकार लगाई। शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के पास बल्लेबाज ही नहीं है।
शोएब अख्तर का फूटा गुस्सा: अख्तर के मुताबिक पाकिस्तान की टीम सिर्फ चार बल्लेबाज को लेकर इस मुकाबले में उतरी थी। वहीं भारत ने आठ बल्लेबाजों को लेकर मैच में हिस्सा लिया था। शोएब अख्तर के मुताबिक पाकिस्तान की टीम बेहद कमजोर नजर आ रही थी। पाकिस्तान अपने शुरुआती चार बल्लेबाजों पर ही पूरी तरह से डिपेंडेड है और ऐसे में टीम को परेशानी झेलनी पड़ी।
पाक बल्लेबाजों से हुई गलती: शोएब अख्तर के मुताबिक पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में बहुत सारी गलतियां की। अधिकतर बल्लेबाज क्रॉस बल्ले से खेल रहे थे जो की सही नहीं था। अख्तर की इस वीडियो पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications