शुभमन गिल की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, जानिए अभी और कितने मैच मिस करेंगे, फैंस को होगी निराशा
World Cup 2023 Shubman Gill: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप का आगाज दमदार जीत के साथ किया। वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारत में 6 विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर जमकर हल्ला बोला। विराट कोहली ने टीम के लिए 85 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने इस लो-स्कोरिंग मुकाबले को आसानी से अपने नाम किया।
अब अफगानिस्तान से मुकाबला: ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर यानी कि बुधवार को मैच खेलेगी। भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। भारतीय कप्तान इस मैच की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। शुभमन गिल इस मैच से भी बाहर रह सकते हैं।

शुभमन गिल रहेंगे बाहर: अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते हैं। वह अभी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुए हैं। एएनआई की रिपोर्ट की माने तो शुभमन गिल को अगले मैच में भी आराम दिया जाएगा। उन्होंने टीम के साथ दिल्ली ट्रैवल नहीं किया है, वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं। गिल की जगह एक बार फिर से ईशान किशन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पहले मैच में खराब शॉट खेलकर ईशान ने सभी को काफी निराश किया।
हो सकते हैं बदलाव: चेन्नई की पिच जहां स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार थी। वहीं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रोहित शर्मा तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहेंगे। रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग इलेवन में आर अश्विन की जगह शार्दुल ठाकुर या मोहम्मद शमी में से किसी एक को शामिल कर सकते हैं। दिल्ली का मैदान छोटा है, इस मैदान पर साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 428 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला: ऐसे में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला भी हाई स्कोरिंग हो सकता है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में ठाकुर को मौका दे सकते हैं। पहला मैच जीतने के बाद भारत की कोशिश वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले को भी अपने नाम करने की होगी। अफगानिस्तान के बाद भारत को 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़न है इस मुकाबले पर सबकी नज़रें बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications