World Cup: पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में जाएगी या होगी बाहर? जानें अब क्या होगा

Pakistan team semifinal scenario: अफगानिस्तान के खिलाफ हार के साथ ही पाकिस्तान के लिए सब कुछ मुश्किल होता जा रहा है। पाकिस्तानी टीम के लिए सेमीफाइनल की राह भी अब मुश्किल हो गई है। हालांकि अब भी पाक टीम के लिए रास्ते बंद नहीं हुए हैं लेकिन परेशानी जरुर होगी।

पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में जा सकती है लेकिन अन्य टीमों का प्रदर्शन भी अब काफी मायने रखता है। ऐसे में परेशानी होना तय नज़र आ रहा है। अहम बात यह भी है कि पाक टीम को अपने मैचों में का प्रदर्शन भी दुरुस्त रखने की आवश्यकता होगी।

pakistan team

भारत और न्यूजीलैंड तालिका में टॉप दो हैं और तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है। पाक टीम पांचवें स्थान पर है। सबसे पहले तो उनको अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा अन्य टीमों का प्रदर्शन भी देखने लायक रहेगा। पाकिस्तान को फ़िलहाल अपने सभी मैचों के ऊपर फोकस करना है।

चार में से सभी मैच जीतने पर पाक टीम के पास कुल 12 अंक आ जाएंगे। ऐसे में उनको टॉप चार में जगह मिल सकती है। हालांकि चार मैच आसान नहीं होने वाले हैं। पाकिस्तान की टीम को आने वाले मैचों में दक्षिण अफ्रीका के साथ चेन्नई में खेलना है। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला कोलकाता में होना है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बेंगलुरु में है। कीवी टीम फ़िलहाल धाकड़ फॉर्म में चल रही है, ऐसे में यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। इंग्लैंड के खिलाफ पाक टीम को कोलकाता में खेलना है। इंग्लिश टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा है, ऐसे में वहां पाकिस्तान की टीम जलवा दिखा सकती है।

उल्लेखनीय हिया कि पाक को सबसे पहले भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी पाकिस्तानी टीम को बेंगलुरु में पराजित कर दिया था। चेन्नई में अफगानिस्तान ने भी अपना काम कर दिया और एकदिवसीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+