Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने कगार पर पहुंची इंग्लैंड, एक गलती और हो जाएगी भारी बेइज्जती
Champions Trophy, England: वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम को इस बार भी वर्ल्ड चैंपियन बनने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। इंग्लैंड की टीम को क्रिकेट के लगभग सभी दिग्गजों ने टॉप फोर में रखा था। लेकिन इंग्लैंड की टीम मौजूदा समय प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रही है। इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप बेहद खराब गुजारा है। इंग्लैंड को आने वाले मुकाबले को जीत कर खुद को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दावेदार बनाने की होगी।
पाकिस्तान में होगी चैंपियंस ट्रॉफी: साल 2025 में आईसीसी द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीम में हिस्सा लेंगी। वर्ल्ड कप के परफॉर्मेंस ध्यान में रखते हुए प्वाइंट्स टेबल की टॉप आठ टीम जिसमें से एक टीम मेजबान टीम जो कि पाकिस्तान है इस टूर्नामेंट में भाग लेगी। इंग्लैंड की टीम मौजूदा समय में दसवें नंबर पर है। ऐसे में अगर वह आने वाले मुकाबलों में जीत हासिल करने में नाकाम रहती है तो इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकती है।

मंडराया बाहर होने का खतरा: इंग्लैंड की लड़ाई सिर्फ टॉप 4 में जाने की नहीं बल्कि टॉप 7 में भी रहने की होगी। वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम अभी सबसे नीचे 10 में नंबर पर है। अगर इंग्लैंड की टीम सातवें नंबर पर आ जाती है तो फिर वह साल 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। अगर ऐसा करने में इंग्लैंड की टीम नाकाम होती है तो वह फिर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाएगी। इससे पहले वेस्टइंडीज और आयरलैंड जैसी टीम चैंपियंस ट्रॉफी से ऑलरेडी बाहर हो चुकी है। वर्ल्ड कप में जो टीम में हिस्सा नहीं ले रही हैं, उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का मौका नहीं मिलेगा।
नियम में हुए हैं बड़े बदलाव: चैंपियंस ट्रॉफी साल 2013 और 2017 में आईसीसी रैंकिंग के आधार पर तय की जाती थी। लेकिन इस बार आईसीसी ने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीमों का चयन करने का फैसला किया है। साल 2025 चैंपियन ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई वहीं टीम कर सकेगी जो इस साल वर्ल्ड कप में टॉप 8 का हिस्सा होंगे। जिनमें एक मेजबान टीम पाकिस्तान भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications