PAK vs ENG: पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड करेगी ICC इवेंट में क्वालीफाई, जानें क्या है पूरा मामला
Pakistan vs England: इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल के लिए एक चमत्कारिक जीत दर्ज करने की आवश्यकता होगी। इंग्लैंड के लिए भी यह मुकाबला उतना ही जरूरी है। पाकिस्तान को नेट रन रेट के हिसाब से कीवी टीम को पीछे छोड़ना होगा।
पाकिस्तानी टीम के लिए स्थिति बहुत खराब है। अगर 287 रनों से कम अंतर से पाकिस्तान मैच जीत जाता है, तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं हो पाएगा। उस स्थिति में पाकिस्तानी टीम के पास घर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। इंग्लैंड के लिए भी मैच अहम है।

इंग्लैंड की टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में जाने के लिए मैच जीतना होगा। अगर इस मैच में इंग्लैंड को जीत मिल जाती है, तो वर्ल्ड कप में अभियान 6 अंकों के साथ होगा। टॉप आठ में रहने वाली टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी में जाने के योग्य मानी जाएगी। इंग्लैंड की टीम तालिका में आठवें स्थान पर है लेकिन ठीक नीचे बांग्लादेश भी है।
अगर बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है और पाकिस्तान से इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ता है, तो इंग्लैंड पीछे रहेगी। इस वजह से इंग्लैंड को चैम्पियंस ट्रॉफी में जाने के लिए मुकाबला जीतना ही होगा। पाकिस्तान सेमीफाइनल से लगभग बाहर है लेकिन एक अंतिम कोशिश देखने को मिलेगी।
इंग्लैंड का अभियान इस वर्ल्ड कप में काफी खराब रहा है। डिफेंडिंग चैम्पियन होने के कारण उम्मीद की जा रही थी कि इंग्लैंड की टीम अंतिम चार में अभियान समाप्त करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड को नीदरलैंड्स जैसी टीम के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
साल 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है और इसकी मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। पाकिस्तान मेजबान होने के कारण सीधा एंट्री पाने में सफल रहा है। अन्य सात टीमें वर्ल्ड कप की अंक तालिका में टॉप आठ में जगह बनाने पर ही चैम्पियंस ट्रॉफी में खेल पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications