AUS vs NED: डी कॉक की राह पर चले डेविड वॉर्नर, लगातार दूसरे शतक के साथ ख़ास क्लब में शामिल
AUS vs NED, David Warner: डेविड वॉर्नर ने अपनी धाकड़ फॉर्म बरकरार रखते हुए एक बार फिर से धमाका कर दिया है। वॉर्नर ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना दूसरा सैकड़ा जमा दिया है। अहम बात तो यह है कि वॉर्नर ने लगातार अपना दूसरा सैकड़ा जमाया है। वह एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
नीदरलैंड्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलते हुए वॉर्नर ने अपने बल्ले का दम दिखा दिया। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी डेविड वॉर्नर ने बेंगलुरु में खेलते हुए शतक जमाया था। इस तरह वह लगातार दो शतकीय पारियां खेलने में सफल रहे हैं।

वॉर्नर से पहले वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन बल्लेबाजों ने लगातार दो शतक जड़े थे। मार्क वॉ ने साल 1996 में दो बार शतकीय पारियां खेली थी। उनके अलावा रिकी पोंटिंग ने 2003 के फाइनल में शतक के बाद 2007 वर्ल्ड कप में फेल मैच के दौरान शतक जड़ा था।
साल 2007 के वर्ल्ड कप के दौरान मैथ्यू हेडन के बल्ले से भी लगातार दो शतकीय पारियां देखने को मिली थी। इसके आलवा अब डेविड वॉर्नर ने ऐसा किया है। इस वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक का बल्ला जमकर चला है। उनके बल्ले से अब तक तीन बार शतकीय पारियां देखने को मिली है। वॉर्नर ने दो शतक जड़े हैं।
डेविड वॉर्नर नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक जड़ने के बाद आउट होकर पवेलियन लौट गए।वह 104 रनों के निजी स्कोर पर वैन बीक का शिकार बन गए। एकदिवसीय क्रिकेट में डेविड वॉर्नर के बल्ले से यह 22वां शतक आया। आने वाले मैचों में भी उनके बल्ले से धमाका देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक के बल्ले से दो शतक लगातार आए हैं। श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने के बाद डी कॉक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ अता। इसके बाद वह नहीं चले थे लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने एक बार फिर वापसी कर शतक जमा दिया।












Click it and Unblock the Notifications