World Cup 2023: जडेजा ने की खतरनाक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया 199 पर ऑल आउट
India vs Australia: चेन्नई में भारत के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी फ्लॉप साबित हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 199 रन बनाकर आउट हो गई। रविन्द्र जडेजा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। ऑस्ट्रेलिया का एक भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा पाया।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। बुमराह ने मिचेल मार्श को जीरो पर आउट कर दिया। यहाँ से डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की।

वॉर्नर अच्छी बैटिंग करते हुए 41 के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव का शिकार बने। उनके बाद स्टीव स्मिथ को जडेजा ने 46 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। लाबुशेन जमने के बाद 27 रनों के निजी स्कोर पर रविन्द्र जडेजा की गेंद पर चलते बने। एलेक्स कैरी को भी जडेजा ने बिना खाता खोले भेज दिया।
कुलदीप यादव ने भी एक बार फिर से अपना काम करते हुए मैक्सवेल को 15 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद अश्विन ने कैमरन ग्रीन को 8 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। कुछ देर बाद ही बुमराह ने कमिंस को 15 के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। नौवें विकेट के रूप में एडम जैम्पा आउट हुए, उनको पांड्या ने 6 रन पर आउट किया। इसके बाद टीम अंतिम ओवर में 199 पर सिमट गई। भारत के लिए जडेजा ने सबसे ज्याद 3 विकेट झटके। कुलदीप को 2 विकेट मिले।
ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट 140 रनों पर ही गिर गए थे लेकिन अंतिम तीन विकेट मिलकर स्कोर 199 रनों तक लेकर चले गए। इस दौरान रोहित शर्मा के हाथ से एडम जैम्पा का एक कैच भी छूट गया था। हालांकि पिच को देखते हुए 200 का टारगेट चुनौतीपूर्ण कहा जा सकता है। भारत को संभलकर खेलना होगा।












Click it and Unblock the Notifications