World Cup 2023: '8 का वेट...', वर्ल्ड कप से पहले 'मौका मौका' एड की वापसी, PAK को चाहिए मुक्ति, जानिए किससे?
World Cup 2023, IND VS PAK, Mauka Mauka AD 2023: विश्वकप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है, क्रिकेट प्रेमियों का इसका बेसब्री से इंतजार है। क्रिकेट विश्व कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

तो वहीं भारत अपना विश्वकप का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगा तो वहीं इस टूर्नामेंट में उसकी भिंड़त 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम से होगी। इस हाईप्रोफाइल मैच के लिए लोग अभी से ही काफी एक्साइटेड हैं।
मौका-मौका एड जबरदस्त हिट था
तो वहीं इसी बीच लोगों को मौका-मौका एड की भी याद आ रही थी, जिसमें पाकिस्तान टीम का काफी मजाक बनाया जाता है। साल 2015 विश्वकप के दौरान पहली बार ऑनएयर ये एड सोशल मीडिया से लेकर न्यूज गलियारों तक काफी हिट रहा है और इसी कारण इस बार के विश्वकप से पहले लोग इस एड को खोज रहे थे।
पाकिस्तान जर्सी में छाए विशाल मल्होत्रा
स्टार स्पोर्टस को भी लोगों की इस भावनाओं का एहसास है और इसी वजह से उसने लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए मौका-मौका एड रिलीज किया है, जिसमें उसने भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर काफी कुछ कहा है। आपको बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी मौका-मौका एड में विशाल मल्होत्रा छा गए हैं।
"हम सब आठ का इंतज़ार कर रहे हैं!''
वो पाकिस्तानी जर्सी पहने और चश्मा लगाए काफी प्रभावशाली लग रहे हैं। एस एड में आपको ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा भी नजर आएंगे। वीडियो का कैप्शन दिया गया."हम सब आठ का इंतज़ार कर रहे हैं!''
'इस जहां से मुक्ति की तलाश है'
वीडियो में विशाल मल्होत्रा भूत बन गए हैं और उनसे लोग कहते हैं कि मौका-मौका कहते हुए आप भी भूत बन गए। जिन पर विशाल कहते हैं कि 'इस जहां से मुक्ति की तलाश है। हम सब #8KaWait कर रहे हैं! 👀' इसके बाद एड पर लिखकर आता है कि' क्या #भारत #GreatestRivalry में 8-0 से बढ़त बनाएगा और #GreatestGlory के करीब एक कदम आगे बढ़ेगा 🏆।'
भारत और पाकिस्तान का 7 बार आमना-सामना हो चुका है
आपको बता दें कि वनडे विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का 7 बार आमना-सामना हो चुका है, जिसमें भारत ने हर बार जीत अपने नाम की है इसलिए इस बार के एड में आठवीं बार की बात की जा रही है। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का पहला मैच 4 मार्च, 1992 को खेला गया था।
एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया था
अभी हाल ही में हुए एशिया कप 2023 में भी भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था इसलिए भारतीयों को पूरी उम्मीद है कि विश्वकप 2023 में फिर से भारत पड़ोसी मुल्क को परास्त करेगा, अब देखते हैं उनकी ये ख्वाहिश पूरी होती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications