On This Day: पाकिस्तान के खिलाफ उस शतक की कहानी, जिसने रोहित शर्मा को बना दिया 'हिटमैन'
Rohit Sharma vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ पिछले वनडे वर्ल्ड कप में रोहित ने शतक जड़ा था।
Rohit Sharma vs Pakistan: भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले वनडे वर्ल्ड कप में धमाकेदार पारी खेली थी। आज ही के दिन रोहित शर्मा ने शतक जड़कर पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में एक और मैच में हराने का कारनामा किया था। पाकिस्तान का रिकॉर्ड वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ बेहद खराब रहा है।
140 रन की यादगार पारी: रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन की यादगार पारी खेली थी। बतौर ओपनर रोहित ने टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाने में सफल रहे, जिसकी बदौलत भारत ने एक विशाल सा स्कोर खड़ा किया। रोहित ने अपनी इस पारी में 14 चौके और तीन छक्के भी लगाए। रोहित शर्मा को इस पारी के बाद हिटमैन कहकर पुकारा जाने लगा।

भारत ने 89 रन से जीता मैच: रोहित को वैसे पहले भी हिटमैन के नाम से पुकारा जाता था। लेकिन इस पारी के बाद वह फैंस के बीच अपने इस नाम से मशहूर हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन बनाए थे। इसके बाद 337 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 212 रन ही बना सकी और डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक 89 रन से मैच हार गई। भारत की इस बड़ी जीत में रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा था।
भारत का रिकॉर्ड शानदार: वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें अब तक सात बार आमने-सामने आई हैं। इन सातों मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार टीम को साल 2021 के दौरान दुबई के मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। लेकिन वनडे वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड अजेय रहा है।
न्यूजीलैंड ने तोड़ा था दिल: इंग्लैंड में खेला गया भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला रोहित शर्मा के शतक के कारण याद किया जाता है। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली ने 77 रन और केएल राहुल ने 57 रन की पारी खेली थी। भारत साल 2019 के दौरान वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई थी। जिसके बाद वह फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications