'गब्बर' के सामने अफरीदी की अकड़ टिकेगी या बिखरेगी? पहलगाम विवाद के बाद पहली बार आमने-सामने
World Championship of Legends 2025 Gabbar vs Afridi: इंग्लैंड में चल रहे WCL 2025 (वर्ल्ड चैम्पियंस लीग) का रोमांच चरम पर है। टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला 20 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में होगा और इसमें खास नजरें भारत के 'गब्बर' यानी शिखर धवन और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पर होंगी।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार आमने-सामने (World Championship of Legends 2025 Gabbar vs Afridi)
इस मुकाबले की खास बात यह है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार ये दोनों खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। बता दें कि कुछ महीने पहले जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ था तो शाहिद अफरीदी ने भारत और भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेना पर सवाल उठाए थे और सबूत मांगने जैसे बयान दिए थे।

शिखर धवन ने दिया था करारा जवाब
इस बयान पर शिखर धवन ने उन्हें करारा जवाब दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफरीदी को फटकारते हुए कहा था कि देश के खिलाफ कोई गलत बोलेगा तो चुप नहीं बैठेंगे। दोनों के बीच हुई यह वाकयुद्ध काफी वायरल हुई थी और अब उसी की अगली कड़ी मैदान में दिखाई दे सकती है।
यहां देख सकेंगे लाइव मैच
इस मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। रविवार रात 9 बजे (IST) से शुरू होने वाले इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर की जाएगी।
फैंस बेसब्री से कर रहे हैं मैच का इंतजार
भारत की टीम की कमान युवराज सिंह के हाथों में है, जिसमें शिखर धवन, इरफान पठान, सुरेश रैना जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान की कप्तानी अफरीदी के पास है। दोनों ही टीमें अनुभवी खिलाड़ियों से सजी हैं और मैच काफी कांटे का होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications