World Cup में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी भारतीय टीम, मैच से पहले BCCI का बड़ा फैसला

Womens World Cup 2025 IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पाकिस्तान की खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का निर्देश दिया है। यह मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाना है।

महिला टीम भी नहीं मिलाएगी हाथ (Womens World Cup 2025 IND W vs PAK W)

यह फैसला पुरुष टीम द्वारा हाल ही में हुए एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ किए गए व्यवहार के बाद आया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के साथ हुए तीनों मैचों में खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इस घटना पर काफी विवाद हुआ था। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने इस कदम की आलोचना करते हुए इसे क्रिकेट का अनादर बताया था और पाकिस्तानी कोच माइक हेसन ने भी इस व्यवहार की निंदा की थी।

World Cup 1

बीसीसीआई ने महिला टीम को दिया निर्देश

द इंडियन एक्सप्रेस के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने महिला टीम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। विश्व कप के दौरान टीम पाकिस्तान की टीम के साथ हाथ नहीं मिलाएगी। टीम को इस बारे में बीसीसीआई के अधिकारियों द्वारा सूचित कर दिया गया है। भारतीय बोर्ड अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहेगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने विश्व कप में अपना अभियान शानदार तरीके से शुरू किया है।

भारत ने श्रीलंका को 59 रनों से हराया

भारत ने वर्षा से प्रभावित पहले मुकाबले में श्रीलंका को 59 रनों से करारी शिकस्त दी। एक समय भारतीय टीम 124/6 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाकर 103 रनों की साझेदारी की और टीम को 47 ओवरों में 269/8 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने तीन जबकि स्नेह राणा और श्री चरानी ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका को 211 पर समेट दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+