Shree Charani Record: वर्ल्ड कप हार के बावजूद भारत की श्री चरणी ने रचा इतिहास, किया गजब का करिश्मा

Shree Charani Record: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सफर भले ही ग्रुप स्टेज में खत्म होने से फैंस को निराशा हाथ लगी हो। लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन के मामले में भारत के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। भारत की युवा बाएं हाथ की स्पिनर एन. श्री चरणी (N. Shree Charani) इस टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज बनकर अपनी छाप छोड़ी हैं।

श्री चरणी ने कई दिग्गजों को पछाड़ा (Shree Charani Record)

उन्होंने दुनिया की दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ते हुए इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने का गौरव हासिल किया है। मौजूदा वनडे विश्व चैंपियन भारतीय टीम के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन श्री चरणी की फिरकी पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी बल्लेबाजों पर हावी रही। उन्होंने केवल 5 मुकाबलों में 14 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत महज 8.35 का रहा, जबकि उन्होंने 5.85 की बेहद किफायती इकोनॉमी रेट से रन दिए, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार माना जाता है।

Womens T20 World Cup 1

नीदरलैंड्स के खिलाफ किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

टूर्नामेंट में श्री चरणी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नीदरलैंड्स के खिलाफ रहा। उस मुकाबले में उन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया और मात्र 19 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए। श्री चरणी ने खिताबी रेस में शामिल दुनिया की सबसे बेहतरीन गेंदबाजों को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस सूची में चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया और उपविजेता इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी भी उनसे पीछे रह गईं।

IND vs ENG New Time: फिर बदल गया भारत-इंग्लैंड मैच का समय! अब इतने बजे से शुरू होगा मुकाबला
IND vs ENG New Time: फिर बदल गया भारत-इंग्लैंड मैच का समय! अब इतने बजे से शुरू होगा मुकाबला

भारतीय महिला टीम के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद जहां टीम कॉम्बिनेशन पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं श्री चरणी का यह प्रदर्शन भविष्य के लिए एक मजबूत उम्मीद जगाता है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के गेंदबाजों ने फाइनल तक का सफर तय किया और अधिक मैच खेले, इसके बावजूद महज 5 मैचों में ही श्री चरणी का शीर्ष पर बने रहना उनकी अद्वितीय प्रतिभा को बताता है। वह आने वाले समय में भारतीय स्पिन विभाग की मुख्य धुरी बन सकती हैं।

IND vs ENG: प्लेइंग-XI से बाहर होने के बाद गौतम गंभीर और संजू सैमसन के बीच क्या बात हुई? VIDEO
IND vs ENG: प्लेइंग-XI से बाहर होने के बाद गौतम गंभीर और संजू सैमसन के बीच क्या बात हुई? VIDEO
IND vs ENG: हार से बौखलाए कप्तान अय्यर! अगले मैच की प्लेइंग-11 से इन 3 बड़े स्टार्स की छुट्टी तय?
IND vs ENG: हार से बौखलाए कप्तान अय्यर! अगले मैच की प्लेइंग-11 से इन 3 बड़े स्टार्स की छुट्टी तय?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+