Women's T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल, कहां देखें लाइव मुकाबले

Women's T20 World Cup 2024: यूएई में आज से महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला जाना है। फैन्स टीम इंडिया के मैच को लेकर खासे उत्साहित हैं। भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होना है। यह मैच 4 अक्टूबर को खेला जाएगा।

सबसे अहम मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। भारत और पाक का मैच 6 अक्टूबर को है। यह बहुप्रतीक्षित मैच रोमांच और जोश से भरा होगा। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।

women s t20 world cup

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे सफल रही है। छह बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टाइटल अपने नाम किया है। उसके बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों का नाम आता है। दोनों टीमों ने एक-एक बार खिताबी जीत दर्ज की है। भारतीय टीम इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराना चाहती है। टीम इंडिया साल 2020 के टी20 वर्ल्ड कप में रनरअप रही थी।

24 सितंबर 2024 को यूएई के लिए रवाना होते हुए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मीडिया से बात की और अपनी राय और उम्मीदें साझा कीं। भारत का अभियान चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ रोमांचक भी होने वाला है, जिसमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ मैच शामिल हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

भारत vs न्यूजीलैंड, दुबई (4 अक्टूबर)
भारत vs पाकिस्तान, दुबई (6 अक्टूबर)
भारत vs श्रीलंका, दुबई (9 अक्टूबर)
भारत vs ऑस्ट्रेलिया, शारजाह (13 अक्टूबर)
पहला सेमीफाइनल 1 दुबई (17 अक्टूबर)
दूसरा सेमीफाइनल 2 शारजाह (18 अक्टूबर)
फाइनल दुबई (20 अक्टूबर)

मैचों का लाइव प्रसारण

जहाँ तक लाइव मैच का सवाल है, तो इसे स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर भी यह मुकाबला स्ट्रीम किया जाएगा। डिजनी+हॉटस्टार पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और शाम 7 बजकर 30 मिनट का समय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+