WPL 2024: 23 फरवरी को मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जाएगा पहला मैच, जानें किसका पलड़ा भारी

WPL 2024: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का शेड्यूल जारी हो चुका है। आगामी सीजन का पहला मैच 23 फरवरी को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

17 मार्च को खेला जाएगा फाइनल मैच
इस साल महिला प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच होंगे। फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। डब्ल्यूपीएल का 2024 सीज़न पिछले साल के समान प्रारूप का पालन करेगा, जिसमें लीग चरण में शीर्ष तीन टीमें प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करेंगी। लीग तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 15 मार्च को एलिमिनेटर खेलेंगी।

Delhi Capitals Womenm, Mumbai Indians

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई ने पिछले साल फाइनल में दिल्ली को सात विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस जीत के साथ ही मुंबई ने खिताब पर कब्जा किया था।

पिछले सीजन अंक तालिका में टॉप पर रही दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम ने पिछले सीजन 2023 में कुल 8 मैच में से 6 में जीत दर्ज की, जबकि दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली अपने शानदार नेट रन रेट +1.856 के दम पर अंक तालिका में टॉप पर रही। मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन कुल आठ मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने अंक तालिका में +1.711 के नेट रन रेट के साथ दूसरा स्थान सुनिश्चित किया।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का कुल तीन मुकाबलों में आमना सामना हुआ। दोनों टीमों के बीच पहला और टूर्नामेंट का 7वां मैच 9 मार्च को खेला गया। ये मुकाबला दिल्ली ने आठ विकेट से जीत लिया। दूसरा मैच 20 मार्च को खेला गया जिसे मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीत लिया। दोनों टीमें एक बार फिर जब 26 मार्च को फाइनल में भिड़ीं तो मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से मैच जीत लिया।

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड
एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिज़ैन कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल, अश्वनी कुमारी।

मुंबई इंडियंस स्क्वाड
अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफ़र, कीर्तन बालाकृष्णन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+