Women's Ashes: सोफी एक्लेस्टोन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चटकाए 10 विकेट, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

Women's Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के एकमात्र टेस्ट मैच में सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone) ने कमाल कर दिया है। इंग्लैंड की स्पिनर ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर इस मैच में कुल 10 विकेट चटकाए हैं। एक्लेस्टोन ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में भी पांच विकेट लेकर अपने इरादे साफ कर दिए।

एक्लेस्टोन ने रोमांचक मोड़ पर पहुंचाया मैच
दरअसल, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र विमेंस एशेज टेस्ट का यह मैच नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। चार दिन का खेल खत्म होने के बाद अब मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ गया है। इंग्लैंड को मैच अपने नाम करने के लिए 125 रन की दरकार है, वहीं ऑस्ट्रेलिया को भी जीत के लिए 5 विकेट की जरूरत है।

womens ashes 2023

एक्लेस्टोन ने अर्धशतक के बाद चटकाए 10 विकेट
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बीच इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है।उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा फिर एक के बाद एक 10 विकेट चटकाए। सोफी एक्लेस्टोन पहली पारी में 46.2 ओवर में 129 रन देकर 5 विकेट गिराए, जबकि दूसरी पारी में भी उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। एक्लेस्टोन की असाधारण गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 257 रन पर समेट दिया।

टेस्ट क्रिकेट में 10 या इससे अधिक विकेट लेने वाली 11वीं खिलाड़ी
इंग्लैंड की घातक गेंदबाज ने अपने शानदार प्रदर्शन की दम पर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। इसके साथ ही एक्लेस्टोन महिला टेस्ट क्रिकेट में 10 या इससे अधिक विकेट लेने वाली 11वीं खिलाड़ी बन गई हैं, और वह ऐसा करने वाली इंग्लैंड की चौथी खिलाड़ी बन गई हैं।

दरअसल, एक लंबे इंतजार के बाद किसी महिला क्रिकेटर ने ये उपलब्धि अपने नाम की है। इससे पहले इंडिया की झूलन गोस्वामी ने 2006 में 10 विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+