Women's Asia Cup 2022 final: पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई, कोहली-तेंदुलकर ने भी की हौसला अफजाई
Women's Asia Cup 2022 Final में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 7वीं बार खिताब अपने नाम किया। इस बड़ी उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला टीम को जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर कहा है, "हमारी महिला क्रिकेट टीम हमें अपने धैर्य और निपुणता से हमेशा गौरवान्वित करती है। महिला एशिया कप जीतने पर टीम को बधाई। उन्होंने उत्कृष्ट कौशल और टीम वर्क दिखाया है। खिलाड़ियों को उनके आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं।"

Recommended Video
कोहली-तेंदुलकर ने भी दी बधाई
पीएम मोदी के अलावा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी महिला टीम को जीत की बधाई दी है। कोहली ने ट्वीट कर कहा है, "महिला टीम को बधाई, सही रास्ते पर जा रहे हो।" कोहली के अलावा पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी महिला टीम को जीत की बधाई दी है। तेंदुलकर ने कहा है कि हमने एकबार फिर एशिया कप जीत लिया है। रिकॉर्ड 7वीं बार एशिया कप जीतने के लिए हमारी महिला टीम को बहुत-बहुत बधाई!
भारत ने 8 विकेट से जीता मैच
आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक तूफानी पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने 25 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 66 रन का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 9वें ओवर में हासिल कर लिया। हरमनप्रीत कौर ने 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रन ठोक दिए।
कप्तान ने गेंदबाजों के सिर बांधा जीत का ताज
इस जीत के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि इस जीत का श्रेय हमें गेंदबाजों को देना चाहिए और पहली गेंद से फील्डिंग यूनिट ने बहुत अच्छा काम किया। हम उन्हें आसानी से रन नहीं देना चाहते थे क्योंकि हर गेंद महत्वपूर्ण है। जिस तरह से हमने प्रदर्शन किया उस पर हमें गर्व है। आपको विकेट को पढ़ना होगा और उसी के अनुसार फील्डिंग करनी होगी। हमने वह काम बहुत अच्छे से किया और उसी के अनुसार फील्डिंग सजाया। इससे हमें वास्तव में मदद मिली।












Click it and Unblock the Notifications