Women's Asia Cup 2022 के फाइनल में भारत की टक्कर होगी श्रीलंका से, दूसरे सेमीफाइनल में PAK एक रन से हारा
Women's Asia Cup 2022 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मुकाबले का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि अब फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका से होगी। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 1 रन से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले भारत ने थाईलैंड को 74 रन से हराकर फाइनल में पहले ही जगह बना ली है।

एक रन से चूक गई पाकिस्तान
बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टक्कर पाकिस्तान से थी। इस मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 1 रन के लक्ष्य से चूक गई। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बिस्माह मारूफ ने सबसे अधिक 42 रनों की पारी खेली। वहीं निदा डार ने 26 रन बनाए।
आखिरी ओवर का रोमांच
आपको बता दें कि इस मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पाकिस्तान की पारी का 20वां ओवर बाएं हाथ की तेज गेंदबाज अचिनी कुलासूर्या ने डाला। अचिनी के ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे। निदा डार ने एक्स्ट्रा कवर पर शॉट खेलकर 2 रन की कोशिश की, लेकिन वे दूसरा रन लेने के चक्कर में आउट हो गईं और इस तरह पाकिस्तान 1 रन से चूक गई और श्रीलंका ने मैच जीत लिया। श्रीलंकाई टीम ने 14 साल के बाद एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications