'दस टीमों के बीच हर मैच बड़ा साबित होता है', दिल्ली के ऑलराउंडर ने दिया बयान

mitchell marsh

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद पर 21 रन से जीत दर्ज करने के बाद जीत की राह पर लौट आई है। ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने 36 रन देकर एक विकेट चटकाया। मार्श ने कहा कि टीम ने सही दिशा में एक कदम उठाया है।

मार्श ने कहा, "जीत दर्ज करना अच्छा है। उम्मीद है कि यह जीत हमें बाकी टूर्नामेंट के लिए तैयार करेगी। सीजन में दस टीमों के बीच हर मैच बड़ा साबित होता है। हैदराबाद के खिलाफ हम सभी ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वो एक सही दिशा में उठाया गया कदम था।'' जब मार्श से पूछा गया कि जिस समय निकोलस पूरन क्रीज पर थे तो सभी नर्वस थे। मार्श ने कहा, "मुझे अपने साथियों पर बहुत भरोसा था। हम उस स्थिति में मैच में वापसी करने से सिर्फ एक विकेट दूर थे। हमने एक गेंदबाजी इकाई के रूप में दबाव में प्रदर्शन किया जो देखने में वाकई अच्छा था।"

यह भी पढ़ें- 'हम पहले हाफ में बहुत दबाव में थे', विलियमसन ने बताया हार का कारण

वहीं 30 रन देकर 3 विकेट लेने वाले दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा, "टीम के लिए बेहतरीन योगदान देना हमेशा अच्छा लगता है और अगर हमारे प्रदर्शन के चलते टीम को जीत मिलती है तो फिर यह और भी बेहतर बात है। मैं खुश हूं, लेकिन हमें अभी भी बहुत काम करना है। हमें अभी 4 मैच खेलने हैं और हमें ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने हैं।"

 marsh

भले ही दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट खोकर 207 रन बना दिए थे, लेकिन खलील ने कहा कि इसे बचाना आसान नहीं था क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लायक थी। खलील ने कहा, "हमारे पास बोर्ड पर 200 से ज्यादा रन दर्ज थे, लेकिन हम ऐसे विकेट पर खेल रहे थे जहां स्कोर का पीछा किया जा सकता था। उनकी टीम में बड़े हिटर भी थे। हमने हर ओवर में अच्छी गेंदबाजी करने की कोशिश की और हर गेंद पर अपना पूरा प्रयास किया।" अभ दिल्ली कैपिटल्स रविवार को डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में टाटा आईपीएल 2022 के अपने अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+