विराट कोहली एक बार फिर तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड? क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ रच देंगे इतिहास
IND vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है। भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दो मैचों में दो मैचों में धमाल मचा दिया और जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने पिछले मैच में शतक जमाया था।
कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया था। कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने सचिन से कम पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया था। एक और कीर्तिमान कोहली के करीब है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रनों का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान टूट सकता है। कोहली अगर इस बार अपना बल्ला चलाने में सफल रहते हैं, तो सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे।
सचिन ने कीवी टीम के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में 42 मैचों की 41 पारियों में 1750 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक आए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 186 रन है और स्ट्राइक रेट 95 से ज्यादा का है। औसत की बात करें, तो यह 46 से ज्यादा का है।
कीवी टीम के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में कोहली का नाम दूसरे स्थान पर है। कोहली ने 31 मैचों की इतनी ही पारियों में 1645 रन बनाए हैं। कोहली का बेस्ट स्कोर नाबाद 154 रन है और औसत 95 से ज्यादा का है।
कोहली को तेंदुलकर का कीर्तिमान ध्वस्त करने के लिए शतक जमाना होगा। फॉर्म उनकी अच्छी है और दुबई की पिच और मैदान के बारे में भी उनको जानकारी है। ऐसे में वह तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच हार-जीत से फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications