वैभव सूर्यवंशी ने दो शब्दों में पोस्ट लिखकर दिया बड़ा संकेत, फैंस के खड़े हुए कान, क्या आज आने वाला है बवंडर?

सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनकी सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसने फैंस के बीच उनकी संभावित एंट्री को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं। क्या इस बार वैभव को भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी? और अगर ऐसा होता है, तो क्या संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है?

वैभव ने मैच से पहले बल्लेबाजी अभ्यास की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में Stay Seated लिखा, इसके साथ उन्होंने बवंडर और रेत घड़ी वाले इमोजी भी लगाए। उनकी इस पोस्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है लेकिन वैभव ने खुद यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनका मैसेज टीम में चयन या किसी खिलाड़ी की जगह से जुड़ा है।

Vaibhav Sooryavanshi

क्या संजू की जगह ले सकते हैं वैभव सूर्यवंशी?

भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर यह सवाल इसलिए भी उठ रहा है, क्योंकि संजू सैमसन का प्रदर्शन इस सीरीज में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने पहले टी20 में 11 रन बनाए, जबकि दूसरे मुकाबले में 41 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, तीसरे टी20 में वह सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए।

इन आंकड़ों के आधार पर संजू की जगह पर सवाल उठना स्वाभाविक है लेकिन एक खराब पारी के बाद उन्हें बाहर किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। दूसरे टी20 में उनकी बड़ी पारी यह भी दिखाती है कि वह फॉर्म में वापसी करने की क्षमता रखते हैं। दूसरी ओर वैभव को इस सीरीज में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में चौथे टी20 में भारतीय सरजमीं पर उनका डेब्यू देखना फैंस के लिए खास हो सकता है।

वैभव को लेकर क्या बोले अभिषेक नायर?

भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने वैभव को लेकर एक अलग सुझाव दिया है। उनका मानना है कि भारतीय टीम को पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज अपने नाम करने पर ध्यान देना चाहिए। अगर भारत चौथा टी20 जीतकर 3-1 की अजेय बढ़त बना लेता है, तो पांचवें और आखिरी मुकाबले में वैभव को मौका दिया जा सकता है।

नायर के मुताबिक सीरीज जीतने के बाद टीम मैनेजमेंट युवा बल्लेबाज को आजमाने का फैसला कर सकता है। उनका यह सुझाव इस बात की ओर भी इशारा करता है कि वैभव को मौका देने के लिए संजू को तुरंत बाहर करना जरूरी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+