दक्षिण अफ्रीकी टीम खेलेगी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल? क्या भारतीय टीम हो गई अब बाहर

WTC Final Scenario: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में तहलका मचा दिया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम का फाइनल में जाना अब तय नजर आ रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया भी दौड़ में हैं।

दक्षिण अफ्रीका की टीम अब अंक तालिका में टॉप पर आ गई है। 63 से भी ज्यादा जीत प्रतिशत के साथ अफ्रीकी टीम नम्बर एक पर है। ऑस्ट्रेलिया नम्बर दो और टीम इंडिया नम्बर तीन पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फ़िलहाल टेस्ट सीरीज चल रही है।

wtc final scenario

ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर भारत को दो मैचों में हरा देती है, तो टीम इंडिया बाहर हो जाएगी। यही अगर भारतीय टीम करती है, तो ऑस्ट्रेलिया की राह मुश्किल होगी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका का आगे जाना तय कैसे है, यह भी एक समीकरण की बात है।

पाकिस्तानी टीम इसी महीने दक्षिण अफ्रीका में जाकर खेलने वाली है। दो टेस्ट की सीरीज है। एक मैच जीतने पर ही दक्षिण अफ्रीकी टीम फाइनल में एंट्री पाने में सफल रहेगी। ऐसे में भारत की मुश्किलें बढ़ने वाली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में क्लीन स्वीप का बड़ा नुकसान टीम इंडिया को होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर है लेकिन पॉइंट्स प्रतिशत के मामले में कंगारू आगे है। टीम इंडिया को अब प्रयास यही करना होगा कि ऑस्ट्रेलिया के सामने कोई टेस्ट ना हारे। हालांकि यह काम मुश्किल है लेकिन क्रिकेट में नामुमकिन कुछ भी नहीं होता है।

अगर भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुँचती है, तो हैट्रिक से चूक जाएगी। टीम इंडिया पहले दो सीजन फाइनल में पहुंची थी। इस बार मामला खराब हो गया क्योंकि कीवी टीम ने भारत में आकर लगातार तीन टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का समीकरण पूरी तरह बदल गया। उम्मीद बाकी है लेकिन रास्ता भारत का काफी कठिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+