स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी कभी नहीं होगी! क्या दोनों ने लिया फाइनल फैसला?
Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टलने से हर कोई हैरान है। शादी वाले दिन इसे रद्द करने का फैसला लिया गया। इससे सवाल यह खड़ा हुआ कि आखिर हुआ क्या है। बताया गया कि स्मृति के पिता की हेल्थ खराब होने के कारण ऐसा हुआ है लेकिन बाद में नया मामला सामने आया।
मैरी डी'कोस्टा नाकाम लड़की ने पलाश के साथ किसी की चैट वायरल कर दी। उसे ही शादी टूटने का कारण बताया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि शादी बाद में होगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। कुछ चीजों पर गौर किया जाए, तो लगता है कि सब खत्म हो गया है।

शादी वाले दिन ही स्मृति मंधाना के मैनेजर ने अनिश्चितकाल शब्द का प्रयोग किया था। इसका मतलब यह है कि शादी कब होगी, इसकी कोई डेट या समय तय नहीं है। अनिश्चितकाल में कितने महीने और साल भी हो सकते हैं। ऐसा तभी किया जाता है, जब मुद्दा भटकाना हो।
जेमिमा रोड्रिग्स के एक्शन ने भी काफी कुछ साफ़ किया है। सबसे पहले तो जेमिमा ने वह वीडियो डिलीट किया, जिसमें स्मृति ने अपनी सगाई के बारे में लोगों को बताया था। स्मृति को भी कोलेब में साथ लिया गया था। इसके बाद इसे डिलीट कर दिया गया। जेमिमा ने इस तकलीफ में स्मृति का साथ देने के लिए बिग बैश लीग छोड़ने तक का फैसला ले लिया। यह निर्णय काफी कुछ बयां कर देता है।
उधर स्मृति के मैनेजर और पलाश की मां के बयानों में विरोधाभास है। उनकी मां के अनुसार शादी के लिए पलाश ने मना किया क्योंकि वह स्मृति के पिता के काफी क्लोज हैं। स्मृति के मैनेजर ने कहा कि पापा की तबीयत ठीक होने तक स्मृति ने खुद शादी के लिए मना किया है। शादी टूटने के दो दिन बाद खबर आती है कि पलाश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले तक सिर्फ स्मृति के पापा की तबीयत खराब होने की खबर ही सामने आई थी।
एक और खबर यह भी सामने आ रही है कि स्मृति की दोस्त राधा यादव ने पलाश को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इन सब बातों से एक ही बात निकलकर सामने आती है कि पिता की तबीयत नहीं, मामला कुछ बड़ा हुआ है। शायद यह भी हो सकता है कि शादी पूरी तरह रद्द हो गई है, मामला ठंडा पड़ने पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
नोट: यह महज विश्लेषण है, जो हाल में हुए घटनाक्रमों के आधार पर है।












Click it and Unblock the Notifications