PBKS vs MI: शिखर धवन पंजाब किंग्स के लिए आज का मैच नहीं खेलेंगे? जानिए कहाँ हैं कप्तान गब्बर
PBKS vs MI: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों की स्थिति इस आईपीएल में ठीक नहीं रही है। मुंबई और पंजाब निचले पायदान वाली टीमों में शामिल हैं। ऐसे में इनके ऊपर अब मैच दर मैच दबाव भी बढ़ने लगा है।
पंजाब किंग्स के लिए राहत की खबर यह है कि उनको इस मैच में घरेलू फैन्स के सामने खेलना है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को घरेलू फैन्स का लाभ नहीं मिल पाएगा। पंजाब किंग्स में कप्तान शिखर धवन को लेकर एक अपडेट सामने आया है। धवन इस मैच में शायद नहीं खेल पाएंगे।

शिखर धवन चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले भी वह नहीं खेले थे। सैम करन ने कप्तानी की थी। उपकप्तान जितेश शर्मा को जिम्मा नहीं दिया गया था। जितेश शर्मा ने माथे पर टाँके होने के बाद भी पिछला मैच खेला था। वह इस बार खेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम में चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं है। सभी खिलाड़ी फ़िलहाल फिट नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को फिर से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। मुंबई इंडियंस के लिए अब हर पराजय के साथ टूर्नामेंट में बने रहना मुश्किल हो रहा है।
जहाँ तक पंजाब किंग्स की बात है, तो प्रभसिमरन या राहुल चाहर में से किसी एक खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। पंजाब किंग्स की टीम तालिका में आठवें स्थान पर है। महज दो ही मैचों में पंजाब को जीत दर्ज करने का मौका मिला है। मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर है।
मुल्लनपुर का ग्राउंड पावरप्ले के दौरान कम रन देने वाला स्टेडियम रहा है। यहाँ 7 से थोड़ा ऊपर का रन रेट पावरप्ले के दौरान देखने को मिला है। पूरे सीजन की बात की जाए, तो औसत 9 से ऊपर का जाता है, इस वजह से यह ग्राउंड गेंदबाजों के लिए बेहतर साबित हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications