Rishabh Pant: आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत को मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी, सौरव गांगुली ने दी अहम जानकारी

Rishabh Pant Health Update: भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत के हेल्थ पर एक बड़ा अपडेट दिया। पिछले साल दिसंबर के आखिर में पंत एक भीषण कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। दुर्घटना में बाएं हाथ के खिलाड़ी को गंभीर चोटें आईं। हालांकि वह तब से क्रिकेट से बाहर हैं, लेकिन पंत ने हाल ही में ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

गांगुली ने अब आश्वासन दिया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डीसी के लिए खेलने वाले पंत टी20 महाकुंभ के आगामी सीजन में खेलेंगे। गांगुली ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन पंत फिलहाल टीम के साथ प्रैक्टिस नहीं कर रहे हैं।

Rishabh Pant

गांगुली ने इंडिया टुडे को बताया कि, 'ऋषभ पंत अच्छी स्थिति में हैं। वह अगले सीजन से खेलेंगे। वह अभी अभ्यास नहीं करेंगे। वह 11 नवंबर तक एनसीए में हैं। हमने पंत के साथ टीम के बारे में चर्चा की क्योंकि वह आगामी नीलामी को देखते हुए टीम के कप्तान हैं।'

ऋषभ पंत ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश दौरे पर खेला था, जिसके बाद वह सड़क हादसे का शिकर हो गए। वर्तमान में ऋषभ पंत राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपना रिहैब कर रहे हैं। फैंस को आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत न सिर्फ मैदान पर खेलते नजर आएंगे, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर भी नजर आएंगे।

पंत, क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वह मेगा इवेंट के लिए समय पर ठीक होने हो सके थे। टीम इंडिया की बात करें तो वह मौजूदा वर्ल्ड कप में 8 में से आठ मैच जीतकर अजेय है और उसकी सबसे हालिया जीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+