राशिद खान आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देंगे दिवंगत भाई को श्रद्धांजलि? 3 दिन पहले ही हुआ था निधन
Rashid Khan: इंटरनेशनल क्रिकेट में राशिद खान अफगानिस्तान जैसे एक छोटे देश से आते हैं लेकिन उनका नाम काफी बड़ा है और गेंदबाजी अव्वल दर्जे की है। कुछ दिन पहले ही उनके बड़े भाई का निधन हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ 29 अगस्त को हुए मैच में उनके भाई को श्रद्धांजलि दी गई।
हालांकि भाई के निधन के बाद भी वह खेले थे और पाकिस्तानी प्लेयर्स ने उनको सांत्वना भी दी थी। अब राशिद खान आज एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हो गए हैं। आज त्रिकोणीय सीरीज में यूएई के खिलाफ मुकाबला खेला जाना है।

इस बार वह अपने दिवंगत भाई हलीम शिनवारी को एक वर्ल्ड रिकॉर्ड से श्रद्धांजलि देने के बेहद करीब हैं और अगर सब कुछ ठीक रहता है, तो वह इसी मैच में एक बड़ा कारनामा कर देंगे। राशिद खान एक ऐसा कीर्तिमान बनाने वाले हैं, जो दुनिया भर में तहलका मचा देगा।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में राशिद खान सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अभी दूसरे स्थान पर हैं लेकिन अब वह पहले नंबर पर आने के करीब हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी फ़िलहाल नंबर एक पर हैं और वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम है, राशिद खान उनसे दो विकेट पीछे हैं।
Rashid Khan के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड का मौका
साउदी ने कुल 124 मैच खेलते हुए 164 विकेट अपने नाम किये हैं। दूसरी तरफ राशिद खान ने महज 97 मुकाबले खेलकर ही कुल 162 विकेट अपने नाम किये हैं। आज यूएई के विरुद्ध अगर वह दो विकेट लेते हैं, तो साउदी की बराबरी करने में सफल रहेंगे। 3 विकेट लेते ही वह दुनिया में पहले गेंदबाज होंगे, जो 165 टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल करेंगे।
भाई को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएँगे Rashid Khan
राशिद खान इस कारनामे से अपने बड़े भाई को सच्ची श्रद्धांजलि भी दे पाएंगे। राशिद खान की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार अफगान टीम एक जीत की तलाश में है और त्रिकोणीय सीरीज में अंकों का खाता खोलना चाहेगी। एशिया कप के लिए यह सीरीज काफी अहम है।












Click it and Unblock the Notifications