हार्दिक पांड्या वापस मुंबई इंडियंस में आएंगे! जानें किन खिलाड़ियों को किया जा सकता है रिलीज
Hardik Pandya, IPL 2024 Auction: आईपीएल के लिए अगले महीने नीलामी होनी है। ऐसे में खिलाड़ी रिटेन और रिलीज करने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक दो खिलाड़ियों को टीमों ने ट्रेड किया है। टीमों की बाकी लिस्ट भी आने वाली है। 26 नवम्बर रिलीज और रिटेन के लिए अंतिम दिन है।
मुंबई इंडियंस को लेकर कुछ खबरें सामने आई है। इसमें कई खिलाड़ियों को रिलीज करने की योजना की बातें हैं। इसके अलावा एक खबर यह भी है कि मुंबई इंडियंस अपने एक दिग्गज खिलाड़ी को टीम में वापस लाने वाली है। इसके लिए प्रयास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुंबई से डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, क्रिस जॉर्डन, संदीप वॉरियर, अर्जुन तेंदुलकर, डुआन यानसेन को रिलीज किया जा सकता है।

मुंबई से हार्दिक पांड्या अहमदाबाद टाइटंस में गए हैं। उनको वापस लाये जाने की खबरें भारतीय मीडिया में काफी देखने को मिल रही है। हार्दिक पांड्या पिछले दो साल से अहमदाबाद में है और कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में अहमदाबाद ने एक बार खिताब जीता और दूसरी पर रनर अप रहे।
हालांकि बड़ा सवाल धन राशि को लेकर है। हार्दिक पांड्या का अमाउंट 16 करोड़ रुपये है। अगर उनको ट्रेड किया जाता है, तो मुंबई को इतनी बड़ी रकम देनी होगी। यह अहमदाबाद पर निर्भर करता है कि वह अपने खिलाड़ी को जाने देंगे कि नहीं। ऐसे में पांड्या को वापस लाना आसान काम नहीं है।
पांड्या को लाया जाता है, तो मुंबई कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है। लगातार चोट से परेशान जोफ्रा आर्चर को बाहर किया जा सकता है। पांड्या को लेकर मुख्य मुद्दा बजट का ही रहेगा। आने वाले समय में चीजें और साफ़ जो जाएगी।
मुंबई ने रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ सुपर जायंट्स से लिया है। ट्रेड करते हुए मुंबई ने रोमारियो को 50 लाख रुपये की राशि में खरीद लिया है। लखनऊ और राजस्थान रॉयल्स के बीच भी ट्रेड देखने को मिली है। आवेश खान रॉयल्स में गए और देवदत्त पडीक्कल लखनऊ में आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications