IPL: केएल राहुल इस्तीफ़ा देकर छोड़ देंगे लखनऊ सुपर जायंट्स? संजीव गोयनका की बदतमीजी से हुआ काण्ड
KL Rahul: लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और बाद में एक अलग बवाल देखने को मिला। लखनऊ की करारी हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका अपना आप खो बैठे और केएल राहुल के ऊपर बरस पड़े।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संजीव गोयनका की तरफ से केएल राहुल को जमकर सुनाया जा रहा है। लखनऊ के कप्तान चुपचाप सुनते हैं। सभी चीजें कैमरे में कैद हो जाती है और बाद में फैन्स ने इस वीडियो को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

केएल राहुल के समर्थन में हर कोई आ गया। जो लोग उनके फैन नहीं भी है, वो भी संजीव गोयनका को आड़े हाथों लेने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं और केएल राहुल के साथ खड़े हैं। फैन्स ने केएल राहुल को सलाह देते हुए कहा कि आप जैसे सज्जन इन्सान के साथ ऐसा बर्ताव होना गलत है। आपको लखनऊ फ्रेंचाइजी को अलविदा कह देना चाहिए।
केएल राहुल का उनसे जुड़े करीबी लोगों की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। लीग समाप्ति की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में यह फैसला पूरी तरह से केएल राहुल के ऊपर है कि वह फ्रेंचाइजी छोड़कर जाते हैं या नहीं। राहुल ने कोई बयान नहीं दिया है।
अगले साल के लिए आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है। उस समय कई खिलाड़ी इधर से उधर होने हैं। ऐसे में हो सकता है कि केएल राहुल भी लखनऊ सुपर जायन्ट्स को बाय बोलकर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी का दामम थाम सकते हैं। यह आने वाले समय पर ही पता चलेगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स के पास इस सीजन अब भी प्लेऑफ़ में जाने का मौका है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 मुकाबले खेलने के बाद 6 जीत दर्ज की है और 6 मैचों में हार मिली है। अगर अगले दोनों मैचों में लखनऊ की जीत होती है, तो टीम टॉप चार में जगह बना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications