क्या 10 विकेट लेने वाले आकाश दीप की होगी लॉर्ड्स टेस्ट से छुट्टी? कप्तान गिल के बयान ने चौंकाया

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज कर भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 कर दी है। टीम इंडिया को कप्तान शुभमन गिल ने आगे से लीड करते हुए बैटिंग में गदर मचा दिया। दोनों पारियों में बड़ा शतक जड़कर गिल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है।

इसी मैच में अपनी गेंदबाजी से आकाश दीप ने भी तहलका मचाने में कमी नहीं छोड़ी। आकाश दीप ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेते हुए पांचवें दिन भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस बीच मैच के बाद शुभमन गिल ने अगले मैच में टीम इंडिया में बदलाव की बात कही है।

ind vs eng

आकाश दीप को एजबेस्टन में जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में लाया गया था। अब गिल ने कहा है कि बुमराह अगले मैच से फिर आ रहे हैं। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। गिल ने कहा कि निश्चित तौर पर बुमराह वापस आ रहे हैं और लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर उत्साहित हूँ।

अब सवाल यह है कि जब टीम का मुख्य गेंदबाज वापस आ जाएगा, तो 10 विकेट लेने वाले आकाश दीप का क्या होगा? उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया जाएगा। बुमराह आएंगे तो टीम में बदलाव होगा और टीम से किसी को तो बाहर किया जाएगा।

IND vs ENG: आकाश दीप का क्या होगा?

यहां आकाश दीप की जगह सुरक्षित नज़र आ रही है। आकाश दीप ने जिस लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की है, उसे देखते हुए लगता है कि बुमराह के आने पर भी उनको कोई खतरा नहीं है। टीम इंडिया में बदलाव तो होगा लेकिन आकाश दीप नहीं जाएंगे। इस बार प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया जा सकता है।

प्रसिद्ध कृष्णा ने दो मैच खेले हैं और रन भी लुटाए हैं। वह अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। इस स्थिति में वही बाहर होते दिखाई दे रहे हैं। आकाश दीप ने जिस तरह से इंग्लैंड के गेंदबाजों को नचाया है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वह बुमराह के साथ लॉर्ड्स में नई गेंद के साथ गेंदबाजी करेंगे।

IND vs ENG: आकाश दीप के लिए गिल का बयान

एजबेस्टन टेस्ट के बाद गिल ने आकाश दीप के लिए कहा कि उसने दिल लगाकर गेंदबाज़ी की। जिन एरिया और लेंथ पर वह गेंद डाल रहा था, वहाँ से गेंद दोनों तरफ मूव कर रही थी। ऐसी पिचों पर ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल होता है, वह हमारे लिए शानदार रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+