वियान मुल्डर ने टी20 स्टाइल में जड़ा तिहरा शतक, बन गए दक्षिण अफ्रीका से सर्वाधिक रन वाले खिलाड़ी
Wiaan Mulder: वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय शुभमन गिल और ऋषभ पंत का नाम टॉप क्लास प्लेयर्स में चल रहा है। इंग्लैंड दौरे पर दोनों ने ही धांसू खेल का प्रदर्शन किया है। लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में सैकड़ा जमाया था, इंग्लैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे।
इसके बाद शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में धमाल मचाते हुए तहलका मचाने का काम किया। पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने के बाद दूसरी पारी में भी गिल ने सैकड़ा जमा दिया। इस बीच दक्षिण अफ्रीका से भी एक खिलाड़ी ऐसा सामने आया है, जिसका बल्ला जमकर बोल रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने धांसू अंदाज में खेलते हुए लगातार दूसरे टेस्ट में सैकड़ा जमाया, बुलावायो में पहले टेस्ट मुकाबले में सैकड़ा जड़ने वाले इस खिलाड़ी ने इस बार भी गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया। इस बार उनके पास दोहरी जिम्मेदारी थी।
मुल्डर ही इस मुकाबले में कप्तानी कर रहे हैं। पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी केशव महाराज के हाथों में थी। महाराज की कप्तानी में टीम ने जीत दर्ज की थी। इस बार केशव महाराज टीम में नहीं हैं और वियान मुल्डर के हाथों में टीम की कमान है।
वियान मुल्डर अपने शतक के बाद और ज्यादा तेज हो गए और ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए तहलका मचा दिया और दोहरा शतक पूरा कर लिया। आज उन्होंने 297 गेंदों में 300 रन पूरे कर धमाल मचा दिया, कल तक उन्होंने दोहरा शतक जड़ा था और आज ट्रिपल सेंचुरी पूरी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications