WI vs PAK: आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को हराया, जेसन होल्डर ने रचा इतिहास
WI vs PAK, 2nd T20I: जेसन होल्डर की शानदार गेंदबाजी और अंतिम गेंद पर मारे गए चौके की बदौलत वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को दूसरे टी20 मुकाबले में दो विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। यह मैच फ्लोरिडा में खेला गया जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 133 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
पाकिस्तान ने बनाए थे 133 रन (WI vs PAK, 2nd T20I)
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और शुरुआती झटकों के बावजूद कप्तान सलमान अली (38 रन) और हसन नवाज (40 रन) ने टीम को संभालते हुए स्कोर 133/9 तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे जेसन होल्डर जिन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके। जेसन होल्डर की दमदार गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

खराब रही थी वेस्टइंडीज की शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने रन बनाना बेहद मुश्किल कर दिया। मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके और स्कोर को कंट्रोल में रखा। वेस्टइंडीज ने 14वें ओवर तक 70 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लेगी।
अंतिम गेंद पर चौका जड़ हासिल की जीत
इसी मोड़ पर गुडकश मोती (28 रन, 20 गेंद) और रोमारियो शेफर्ड (15 रन, 11 गेंद) ने तेज़ रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को 8 रन चाहिए थे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने शुरुआत में शेफर्ड को आउट किया और अगले कुछ गेंदों पर रन रोक दिए। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रन चाहिए थे। तब होल्डर ने दबाव में शानदार शॉट खेलते हुए चौका जड़ दिया और टीम को जीत दिला दी।
मैच के बाद होल्डर ने क्या कहा
मैच के बाद होल्डर ने कहा कि हम पर काफी दबाव था। इससे पहले हमारी खूब आलोचना हुई थी और वो जायज भी है। लेकिन हम अपने स्तर के मुताबिक नहीं खेल पाए। आज की जीत शायद उस बदलाव की शुरुआत हो जिसे हम ढूंढ़ रहे थे। दोनों टीमों के बीच अब तीसरा और निर्णायक टी20 मैच रविवार को लॉडरहिल में खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज शुरू होगी।
होल्डर ने रचा इतिहास
इस मैच के दौरान जेसन होल्डर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह वेस्टइंडीज की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। होल्डर के नाम अब 74 मैचों में 81 विकेट दर्ज हैं। इस आंकड़े के साथ उन्होंने पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 91 मैचों में 78 विकेट थे।
-
PSL में शर्मनाक कांड, फखर ज़मान पर लगा बैन, बॉल-टेंपरिंग की लाइव चोरी के बाद आया फैसला -
Masood Azhar Brother Dead: मसूद अजहर के भाई को किसने उतारा मौत के घाट? पाकिस्तान में UNKNOWN KILLER का खौफ -
US Iran जंग में पिस रहा पाकिस्तान, सरकार ने दाम बढ़ाने को दी मंजूरी, क्या होगा नया भाव? -
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर के चक्कर में असली वाले जमील जमाली को दाऊद से कनेक्शन पर देना पड़ी सफाई- Video -
PSL 2026 के दौरान लाहौर में कुदरत का तांडव, आंधी में उड़े कवर्स और ग्राउंड स्टाफ? टॉस में हुई देरी! VIDEO -
China Pakistan Gwadar Port: दोस्ती में आई दरार! ड्रैगन ने ईरान और तालिबान पर दिया अल्टीमेटम -
'एक रोटी के बदले जिस्म', कश्मीरी महिलाओं के साथ ISI आतंकियों की हैवानियत का PAK मुफ्ती का खुलासा, कौन है ये? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म?












Click it and Unblock the Notifications