WI vs NED, Toss: वेस्टइंडीज की टीम बल्ले से माचाएगी धमाल, टॉस के बाद हुआ प्लेइंग इलेवन का ऐलान
West Indies vs Netherlands, 18th Match Toss Updates: नीदरलैंड और वेस्टइंडीज दोनों की कोशिश जीत दर्ज करने पर होगी।
West Indies vs Netherlands, 18th Match Toss Updates: वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर के 18वें मैच में नीदरलैंड और वेस्टइंडीज की टीम एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। नीदरलैंड की कोशिश वेस्टइंडीज को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
वेस्टइंडीज के लिए जीत जरूरी: भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर्स मुकाबलों में से दो टीमें शिरकत करेगी। वेस्टइंडीज अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे से हार गया था। ऐसे में वेस्टइंडीज के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। वेस्टइंडीज की टीम ने सुपर सिक्स में अपनी जगह बना ली है। लेकिन टीम की कोशिश वापस जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच: नीदरलैंड और वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के मुकाबले को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी अपने मोबाइल पर यह मुकाबले लाइवस्ट्रीम किए जा सकते हैं। वहीं दोनों टीम के ट्विटर हैंडल से भी मैच के लाइव अपडेट का मजा लिया जा सकता है।
शाई होप से होगी उम्मीदें: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के लिए यह लीग अब तक शानदार गुजरा है। शाई होप ने शतक लगाने का कारनामा किया है। ऐसे में एक बार फिर वेस्टइंडीज की टीम को अपने कप्तान के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब के इस मैदान पर एक हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकती है।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शमरह ब्रूक्स, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ।
नीदरलैंड की प्लेइंग 11: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), मैक्स ओडॉउड, विक्रमजीत सिंह, वेस्ले बर्रेसी, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, क्लेटन फ्लॉयड, आर्यन दत्त, विवियन किंग्मा।












Click it and Unblock the Notifications