WI vs IND: कुलदीप यादव को क्यों किया गया टीम से बाहर? BCCI ने बताया बड़ा कारण

WI vs IND, Kuldeep Yadav: गयाना में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह मैच काफी अहम हो जाता है। भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिला। विंडीज दौरे पर अपनी स्पिन गेंदबाजी का जादू चलाने वाले कुलदीप यादव को टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में जगह मिली है। पांड्या ने इसका कारण भी बताया।

kuldeep yadav

हार्दिक पांड्या ने कहा कि नेट अभ्यास करते हुए कुलदीप यादव के हाथ में चोट लग गई थी। हालांकि वह ठीक हैं लेकिन कोई रिस्क नहीं लेते हुए हमने रवि बिश्नोई को खिलाने का फैसला लिया है। इस एक बदलाव के अलावा पिछले मैच में खेलने वाले दस खिलाड़ियों को इस बार भी मैदान पर उतारा गया है।

बीसीसीआई ने भी ट्वीट करते हुए कुलदीप यादव के नहीं खेलने का कारण बताया। बोर्ड के ट्वीट में बताया गया कि नेट अभ्यास में बैटिंग करते हुए कुलदीप यादव को चोट लगी थी। बाएँ अंगूठे में लगने की वजह से वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि विकेट अच्छा दिख रहा है इस वजह से हम यहाँ पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। मैं नहीं समझता कि हमने पिछले मैच में कुछ गलत किया था। हमारा ध्यान सिर्फ सीखने पर है। जब आपको 9 या 10 रन के हिसाब से चेज करना होता है, तो विकेट हाथ में रखने चाहिए। हमारे साथ यही हुआ और हमने विकेट गंवा दिए। पिछले मैच में वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 4 रनों के अंतर से हराया था। विंडीज से मिले 150 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया चेज नहीं कर पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+