WI vs IND: विराट कोहली ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जडेजा के साथ मिलकर वेस्टइंडीज को धोया
WI vs IND 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। हालांकि दूसरा सेशन वेस्टइंडीज ने जीता लेकिन पहला और अंतिम सेशन भारत ने जीता। दिन का खेल समाप्त होने पर टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 288 रन था। विराट कोहली 87 और जडेजा 36 रन बनाकर क्रीज पर थे।
टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने गलत साबित कर दिया। दोनों ने मिलकर पहले सेशन में जबरदस्त बैटिंग करते हुए 121 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने फिफ्टी जमाई।

दूसरे सेशन में वेस्टइंडीज ने धाकड़ वापसी करते हुए जायसवाल को 57 पर आउट कर दिया। इसके बाद शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 80 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। रहाणे पिछले मैच की तरह इस बार भी फ्लॉप हो गए। वह 8 रन बनाकर आउट हो गए।
टीम इंडिया ने दूसरे सेशन में 4 विकेट गंवाए लेकिन विराट कोहली ने धाकड़ बैटिंग करते हुए जडेजा के साथ मिलकर शतकीय भागीदारी की। कोहली 500वें इंटरनेशनल मैच में फिफ्टी जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। वर्ल्ड क्रिकेट में उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है। जडेजा ने भी उनका बखूबी साथ दिया।
टीम इंडिया के चार विकेट गिरने के बाद कोहली और जडेजा ने मिलकर टीम इंडिया के लिए एक अहम साझेदारी की। कोहली 500वें इंटरनेशनल मुकाबले में फिफ्टी जमाने वाले वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज बन गए। कीमार रोच, गैब्रिएल, वॉरिकैन और जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications