WI vs IND: भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
WI vs IND Top run getters: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का इंतजार हर किसी को है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई से डोमिनिका में शुरू होगा। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद सफेद गेंद सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज में तीन और टी20 में 5 मैच खेले जाएंगे।
दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत रूप से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में वर्तमान में कोई नहीं है। टॉप पांच स्कोरर्स में सभी पूर्व क्रिकेटर शामिल हैं। यहाँ उन टॉप पांच बल्लेबाजों की चर्चा की गई है, जिनके नाम दोनों देशों के बीच हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन है।

सुनील गावस्कर
दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका नाम टॉप पर आता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सुनील गावस्कर ने 27 मैचों में 2749 रन बनाये हैं। इस दौरान गावस्कर का औसत 65 से भी ज्यादा का रहा है। कोई बल्लेबाज अब तक उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया।
क्लाइव लॉयड
इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्लाइव लॉयड का नाम आता है। क्लाइव लॉयड ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 28 मुकाबले खेले थे। उन्होंने इस दौरान 2344 रन बनाये हैं। लॉयड का औसत 58 से ज्यादा का रहा है। उनका रिकॉर्ड भी अब तक बरकरार है।
शिवनारायण चन्द्रपॉल
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर और और कैरेबियाई खिलाड़ी शिवनारायण चन्द्रपॉल का नाम आता है। शिवनारायण चन्द्रपॉल ने भारतीय टीम के खिलाफ कुल 25 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 2141 रन आए थे। भारत के खिलाफ वह हमेशा बेहतरीन खेलते थे।
राहुल द्रविड़
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 23 टेस्ट मुकाबले खेले। इस दौरान द्रविड़ के बल्ले से कुल 1978 रन आये। टॉप पांच की लिस्ट में वह दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। द्रविड़ इस बार भारतीय टीम के साथ कोच बनकर गए हैं।
विवियन रिचर्ड्स
विवियन रिचर्ड्स अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उस जमाने में वह तेज बल्लेबाजी करते थे। टॉप पांच रन स्कोरर्स में रिचर्ड्स का नाम शामिल है। 28 मैचों में वह भारत के खिलाफ 1927 रन बनाने में सफल रहे थे। उस समय टेस्ट में सबसे तेज वही खेला करते थे।












Click it and Unblock the Notifications