WI vs IND: सूर्यकुमार यादव ने की मैदान पर अजीब हरकत, संजू सैमसन की जर्सी पहनकर आ गये

Suryakumar Yadav: बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस बीच भारतीय टीम की फील्डिंग के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव ने एक जुदा अंदाज पेश किया।

टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान सूर्यकुमार यादव खुद की जर्सी पहनकर नहीं आए। सूर्यकुमार यादव को संजू सैमसन की जर्सी पहने देखा गया। फील्डिंग के दौरान उनके पीठ पर लिखा नाम सैमसन था और कैमरे ने यह दृश्य कैद कर लिया। कुछ समय में सैमसन की जर्सी में सूर्या सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

suryakumar in samson jersey

संजू सैमसन भारतीय टीम में शामिल हैं लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई। सैमसन को बेंच पर बैठना पड़ा है। उनके और ईशान किशन के बीच किसी एक को ही चुना जा सकता था। टीम मैनेजमेंट और कप्तान ने ईशान किशन के साथ खेलने का निर्णय लिया।

भारतीय टीम में मुकेश कुमार को डेब्यू करने का मौका मिला। मुकेश कुमार ने इससे पहले टेस्ट में भी डेब्यू किया था। मोहम्मद सिराज को रेस्ट दिया गया है इस वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरे टेस्ट मैच में सिराज की धाकड़ गेंदबाजी देखने को मिली थी।

भारतीय टीम में तीन गेंदबाजों सहित कुल पांच गेंदबाज शामिल हैं। स्पिन विभाग में जडेजा और कुलदीप यादव दोनों हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाजी में मुकेश कुमार, शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक को शामिल किया गया। टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी और वेस्टइंडीज को शुरुआती झटके दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+