WI vs IND: संजू सैमसन को नहीं मिलेगी जगह, पहले टी20 के लिए ऐसी होगी भारतीय प्लेइंग 11

WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय सीरीज समाप्त होने के बाद अब बारी टी20 सीरीज की है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार शाम को खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रयास यही रहेगा कि यह मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली जाए।

भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है। रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में नहीं हैं। टीम इंडिया में सभी युवा खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा कौन से खिलाड़ी बन सकते हैं। प्लेइंग इलेवन चुनना एक बड़ी चुनौती रहेगी।

indian team

ओपनर बल्लेबाज: टीम इंडिया के पास ईशान किशन के रूप में धाकड़ ओपनर हैं। पहली पसंद वही होंगे और हालिया फॉर्म को देखते हुए उनकी जगह पक्की है। किशन ने एकदिवसीय सीरीज के तीन मैचों में लगातार फिफ्टी जड़ी है। पिछले वनडे में 85 रन बनाने के कारण शुभमन गिल को भी ओपनर के तौर पर खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि यशस्वी जायसवाल भी टीम हैं, उनको भी ओपन कराया जा सकता है।

मिडिल ऑर्डर और ऑल राउंडर: मध्य क्रम में खेलने के लिए गिल या जायसवाल में से कोई एक हो सकता है। दोनों में से एक खिलाड़ी ओपन करेगा। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव की जगह पक्की है लेकिन सैमसन या तिलक वर्मा में से कोई एक खेलेगा। सैमसन ने अंतिम वनडे में फिफ्टी जड़ी थी। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल में से कोई एक खेलेगा।

गेंदबाज: टीम इंडिया के गेंदबाजी विभाग में चार नाम प्रमुख तौर पर सामने आ सकते हैं। कुलदीप यादव और चहल में से कोई एक खेलेगा। उनके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और मुकेश कुमार के रूप में तीन गेंदबाज होंगे। ये तीनों खेल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+