WI vs IND: भारत ने की 421 रनों पर पारी घोषित, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को लगे शुरुआती झटके

WI vs IND, 1st Test: वेस्टइंडीज के ऊपर शिकंजा कस दिया है। तीसरे दिन टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 421 रन बनाते हुए पहली पारी घोषित कर दी। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में बैटिंग करने के लिए आई और 2 विकेट गंवा दिए। दोनों ओपनर आउट हो गए।

लंच के बाद भारतीय टीम के स्कोर में 5 रन ही जुड़े थे और पांचवां झटका लग गया। जमकर खेल रहे विराट कोहली आउट होकर चलते बने। वह 76 रन के निजी स्कोर पर कॉर्नवॉल का शिकार बन गए। कोहली के पास शतक जड़ने का अच्छा मौका था लेकिन वह इसे भुना नहीं पाए।

virat kohli

इसके बाद ईशान किशन अपने डेब्यू टेस्ट में बैटिंग करने के लिए आए। हालांकि वह 1 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तभी कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित करने का ऐलान कर दिया। टीम इंडिया का स्कोर 421 रन था और जडेजा 37 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। विंडीज के लिए रोच, कॉर्नवॉल, अल्जारी जोसेफ, वॉरिकैन, अथान्जे को 1-1 विकेट मिला।

जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट और तेगनारायण चन्द्रपॉल कुछ देर के लिए क्रीज पर टिके लेकिन रन नहीं आए। अंततः जडेजा ने चन्द्रपॉल को 7 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद अश्विन ने भी एक विकेट झटका।

ब्रैथवेट को अश्विन ने 7 रन के निजी स्कोर पर आउट करते हुए विंडीज को दूसरा झटका दे दिया। चायकाल तक वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन था। रैमन रिफर 7 और ब्लैकवुड 4 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+