WI vs IND: विराट कोहली ने बनाया इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान, सचिन-धोनी के क्लब में शामिल

WI vs IND, Virat Kohli: विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पीछे रिकॉर्ड भी भागते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कोहली के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई और वह दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए।

कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 मुकाबले हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर, महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, रिकी पोंटिंग, महेंद्र सिंह धोनी, शाहिद अफरीदी और राहुल द्रविड़ के साथ शामिल हो गए हैं। इन सभी ने 500 से ज्यादा इंटरनेशनल गेम खेले हैं।

virat kohli

साल 2008 में डेब्यू करने के बाद कोहली ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 110 मुकाबले खेले हैं। वह 8500 से भी ज्यादा रन भारतीय टीम के लिए बना चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में कोहली के नाम 28 शतक और 29 फिफ्टी हैं।

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के बल्ले से 7 डबल सेंचरी देखने को मिली है। भारत के लिए इतने दोहरे शतक किसी अन्य खिलाड़ी के बल्ले से देखने को नहीं मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक डॉन ब्रैडमैन ने जड़े हैं। उनके नाम 12 डबल सेंचुरी हैं।

एकदिवसीय क्रिकेट में विराट कोहली के नाम 12898 रन है। इस प्रारूप में कोहली के नाम 46 शतकीय पारियां हैं। सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली का नाम दूसरे नम्बर पर हैं। सचिन ने वनडे में कुल 49 शतकीय पारियां खेली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+